पलवल, मार्च 8 -- फरीदाबाद से सटे पलवल और नूंह जिलों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) प्रोजेक्ट के तहत पलवल के पृथला से जिला नूंह के धुलावट के बीच नई दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के बीच लॉजिस्टिक्स की आवाजाही भी बेहद सुगम हो जाएगी। फरीदाबाद मंडल के जिला पलवल से जिला सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण किया जा रहा है। इसमें पलवल स्थित पृथला स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और इंडियन रेलवे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी है। यहां दोनों रेल मार्गों का जंक्शन बनाया जाएगा। 126 किलोमीटर से अधिक लंबे इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से 67 गांवों में 665 हेक्टेयर भूमि पर सिविल कार्य प्रगति पर हैं। परियोजना के तह...