फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में पलवल जिले का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर रहा है, हालांकि प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पलवल जिला प्रदेश में 21वें स्थान से सुधरकर 20वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं नूंह जिले के परिणामों में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। नूंह जिले का पिछले वर्ष का परिणाम 73.90 प्रतिशत था, जो इस बार घटकर 68.98 प्रतिशत रह गया। यानी जिले के परिणाम में 4.94 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं वर्ष 2024 में परिणाम 81.95 प्रतिशत परिणाम रहा था। इसके अलावा पलवल जिले का परिणाम भी पिछले वर्ष के 91.04 प्रतिशत से घटकर इस बार 86.45 प्रतिशत पर पहुंच गया। इन परिणामों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर किए...