पलवल के पातली खुर्द में पशु विज्ञान केंद्र खुलेगा
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल,अभिषेक शर्मा। जिले के गांव पातली खुर्द में प्रस्तावित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र (एचपीवीके) अब साकार होता नजर आ रहा है। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में पशुपालन, डेयरी विकास और ग्रामीण रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा परियोजना का प्रस्ताव स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार गांव पातली खुर्द में इस केंद्र की स्थापना की घोषणा वर्ष 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की थी। इसके बाद लुवास प्रशासन ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर वर्ष 2023 में सरकार को भेज दी थी। अब संशोधित प्रस्ताव दोबारा समिति के समक्ष रखा गया है। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.