फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद। पलवल जिले के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कमरों की कमी से जूझ रहे गांव अछेजा और हसनपुर खंड के अंतर्गत आने वाले लालगढ़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अब नए कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इस निर्णय से स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इन दोनों स्कूलों में कुल छह कमरों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए परिषद की ओर से टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। इस निर्माण कार्य पर करीब 66.17 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। खास बात यह है कि इसी बजट के अंतर्गत स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे स्कूल परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगा। बता दें कि तीन कमरे अछेजा, जबकि तीन कमरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.