पलवल के जनक चौहान जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में होंगे शामिल
फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- पलवल,अजित कुमार। जिले के औरंगाबाद गांव के जनक चौहान जर्मनी में आयोजित होने वाली 12वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह संगोष्ठी 4 से 6 मई तक चलेगी जहां वे अपनी शोध उपलब्धि प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मेलन विश्वभर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक प्रमुख मंच है, जहां नवीन शोध कार्यों पर चर्चा होती है। जनक चौहान वर्तमान में डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में पिछले चार वर्षों से रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनक चौहान को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन द्वारा सरकारी वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।बता दें कि जनक चौहान को जर्मनी का वीजा भी मिल चुका है, जिससे वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.