पलवल, अक्टूबर 4 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास अनियोजित और अवैध निर्माण पर नियंत्रण किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए हथीन में अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-दो घोषित कर दिया है, जिसके दायरे में कई गांवों को शामिल किया है। इस बाबत राज्यपाल की ओर से 30 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत अब इस क्षेत्र में भवन निर्माण समेत औद्योगिक, वाणिज्यिक, संस्थागत और मनोरंजन गतिविधियां नियोजित तरीके से नियंत्रित की जा सकेंगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा फ्लाईओवर और अंडरपास, इन इलाकों में नहीं लगेगा जाम नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में हथीन के अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-दो की सीमाएं निर्धारित की गई हैं। इसके लिए डीटीपी की ड्राइंग को आधार बनाया गया है। निर्धारित क्षेत्र में मंडौरी, म...