पलभर की झपकी में उजड़ गए दो परिवार, परिजनों में कोहराम
शामली, मई 19 -- जलालाबाद। मुजफ्फरनगर में पीनना बाईपास पर मुजफ्फरनगर-मेरठ हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में देवर-भाभी की जान चली गई। घटना का कारण झपकी आना माना जा रहा है। एक पल की झपकी ने दो हंसते खेलते परिवारों को उजाड़ दिया, जबकि खाला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने हादसे के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शवों को जैसे ही जलालाबाद लाया गया तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चेयरमैन जहीर मलिक एवं पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। जलालाबाद कस्बे के चेयरमैन जहरीर मलिक का चचेरा भाई नाजिम रात में अपने भाई वाजिद को दिल्ली एयरपोर्ट लेने गया था। वह उसे लेकर सुबह चार बजे घर पहुंचा। घर आकर वह सोया नहीं और सुबह सात बजे ईद उल अजहा पर कुर्बानी के लिए पशु लेकर आया। इसके बाद सुबह दस बजे वह भाभी रजिया और अपनी खाला नाजो को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.