मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी में दो पक्ष के बीच कई दिनों से लगातार हो रहे विवाद के चलते फिर से बड़ा विवाद हो गया और देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष कुरैशी बिरादरी के हैं, लेकिन पड़ोस में रहने वाले एक कश्यप परिवार के लोग भी उनके विवाद की चपेट में आ गए। उनके घरों में भी पथराव किया गया। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य वाही शुरू कर दी।क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी एक ही परिवार के मेहरू कुरैशी व सुंदर कुरैशी पक्ष के बीच कई दिनों से किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें कई बार मारपीट भी हो गई थी। जिम्मेदार ग्रामीणों द्वारा दो दिनों पूर्व दोनों पक्षों का फैसला भी करा दिया था, लेकिन मंगलवार रात फिर से दोनों पक्षों के लोग...