झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। गुजरे, तीन दिनों से 43 डिग्री के साए में तप रही पथरीली धरा पर मौसम ने फिर पलटी मारी। गुरुवार एक पहर तक सूरज ने बेकल किया। इसके बाद बादलों का रानी का शहर झांसी घेर लिया। करीब 10 मिनट मामूली बूंदाबांदी हुई। मौसम की कुछ देर की खुश-मिजाजी से ताप में 24 घंटे में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 41 तो न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान है कि बादल छाएंगे। गुरुवार को सुबह 5.33 बजे सूर्योदय हुआ। आठ बजते ही धूप और गर्म हवाएं सताने लगी। 11.30 बजे तीखी धूप, तपिश और चल रही लू से शहरी सहम उठे। अधिकांश बंदे हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी, मफलर में पैक नजर आए। दोपहर 1.30 बजते ही अधिकतम पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद अचानक मौसम में तब्दीली आई। देखते ही देखते हवाएं नम हुई और फिर बादलों ने शहर घे...