पलक साइंस और पीयूष कॉमर्स में बने जीएन कान्वेंट स्कूल टॉपर
गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जीएन कान्वेंट स्कूल का सीबीएसई 12वीं साइंस का रिजल्ट शानदार शत- प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा पलक अग्रवाल ने 91% लाकर स्कूल टॉपर रही। वहीं करण कुमार गुप्ता 85%, अंकित राज 84%, ऋषभ राज 83%, गौतम कुमार गुप्ता 82%, अनुराग कुमार 81% अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं कॉमर्स में पीयूष कुमार पांडेय ने 77% अंक लाकर शीर्ष पर रहा। स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन, अभिभावकों व विद्यार्थियों के सकारात्मक समन्वय और प्रयास से स्कूल का परीक्षा फल अपने स्थापना वर्ष से ही बेहतर होता रहा है। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.