अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़ । एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सीनियर विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन की यादें साझा कीं। मिस फेयरवेल पलक अग्रवाल और मिस्टर फेयरवेल के रूप में लविश कांत चुने गए। मुख्य अतिथि वाईएम झा ने कहा कि यह विदाई जीवन का एक पड़ाव है और आगे अनेक अवसर तथा चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ नीलम शर्मा ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में वर्षा वार्ष्णेय, निखिल कुमार, राजेश बघेल, देवांश उपाध्याय, सौरभ कुमार, शोभित शर्मा, कांता रानी, रुबीना चौधरी, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.