पलक झपकते ही बैग उड़ाने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता ट्रेनों में पलक झपकते ही बैग,पर्स, अटैची छीन कूद भागने वाले छिनैती गैंग के सरगना राज नारायण सिंह को उस समय जीआरपी ने दबोच लिया जब वह सिटी साइड वारदात करके दूसरी ट्रेनों के आने का इंतजार कर रहा था। राजनारायण सिंह के खिलाफ सिर्फ कानपुर सेंट्रल पर 11 मामले छिनैती के पहले से दर्ज हैं औऱ वह जेल भी जा चुका है।जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि ग्राम रायपट्टी, अमानीगंज खंडासा, अयोध्या निवासी राजनारायण सिंह ने कबूला कि वह प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों में सवार यात्रियों में से किसी को शिकार बनाने का विचार बना उसी कोच में सवार हो जाता था औऱ जब तक ट्रेन आउटर तक पहुंचती,इस बीच वारदात को अंजाम दे कूद भागते थे। जहां कूदते थे तो पहले ही अवैध कट का पता रहता था और उसी अवैध कट से सिटी या कैंट साइड निकल जाते थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.