संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम कौवाटार परसावां में बुधवार शाम करीब पांच बजे आई तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते पूरा गांव तबाही की आग में झुलस गया। डंठल फूंकने से उठी चिंगारी ने आंधी की रफ्तार पाकर विकराल रूप ले लिया। पलक झपकते ही करीब 15 घर जलकर राख हो गए। गांव में घंटों अफरा-तफरी मची रही। हर तरफ चीख-पुकार की आवाज सुनाई दे रही थी। यह भी पढ़ें- आग लगने से पांच घर जलकर राख, नकदी संग मवेशी भी जलेआग का कारण कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कौवाटार परसावां गांव के सिवान किसी व्यक्ति ने ठंडल जला रखा था। डंठल जलाने के कुछ देर बाद तेज रफ्तार की आंधी चलने लगी। आंधी के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों व बुजुर्गों को लेकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर ...