हाथरस, अगस्त 4 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेरिया में रविवार कीरात को घर पर पलंग पर सो रहे एक चार वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी मोहित का चार वर्षीय पुत्र सूरज पर पलंग पर सो रहा था। तभी देर रात्रि में सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद पहले बच्चा काफी तेज रोया। बच्चे के रोने की आवाज सुन परिजन जाग गए। देखते ही देखता बच्चा बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजन बालक को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात गहनता...