रामपुर, अप्रैल 25 -- स्वार। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला द्वारा दूसरी महिला का पर्स चोरी करने का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने आरोपित को रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर ही उसे घेर लिया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। नगर निवासी महिला इलाज के सिलसिले में अस्पताल आई थी। इसी दौरान संदिग्ध महिला ने उसका पर्स निकाल लिया। पास खड़ी अन्य महिलाओं ने यह हरकत देख ली और शोर मचा दिया। महिलाओं ने आरोपी महिला को पकड़कर पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक राजीव चंदेल ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति संभाली और आरोपित महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ संबंधित धारा...