पर्स चोरी के झूठे आरोप में युवक से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
विकासनगर, जून 23 -- हरीश कंडारी कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर में एक युवक पर पर्स चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी दीपक कुमार ने कोतवाली सहसपुर में दी तहरीर दी है। बताया कि उनका भतीजा राजा पुत्र करनपाल 21 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान घर के पास ही गांव के रहने वाले वसीम पुत्र जहूर हसन, शादाब पुत्र मुबारिक अली और नावेद पुत्र कामील ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने राजा पर पर्स चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसके साथ फट्टी और डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में राजा के सिर और शरीर पर गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.