पर्स चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार
समस्तीपुर, मार्च 8 -- समस्तीपुर, हिसं। स्थानीय रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स चोरी के आरोप में जीआरपी ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि उक्त ट्रेन से यात्रा कर रही प्रयागराज की समीक्षा पाल की शिकायत पर रेल पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उक्त महिला की पहचान सीतामढ़ी की रहने वाली चांदनी देवी (55) के रूप में हुयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.