मोतिहारी, जून 16 -- रक्सौल। नेपाल के पर्सा जिले के सखुवा प्रसौनी गांवपालिका से पुलिस ने जुआ खेलते हुए 12 लोगों को नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को सखुवा प्रसौनी गांवपालिका-2 स्थित श्रीपुर बाजार के एक घर से पकड़ा गया, जहां वे ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे थे। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार, छापेमारी के दौरान जुए के अड्डे से 41 हजार 335 नेपाली रुपये नकद तथा ताश की पांच गड्डियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिलग्राम में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 गिरफ्तार यह भी पढ़ें- जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...