पर्सा में जापानी एन्सेफलाइटिस का प्रकोप: 4 संक्रमित मिले, 1 की मौत; स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
मोतिहारी, अगस्त 24 -- रक्सौल। नेपाल के सीमावर्ती पर्सा जिले में जापानी एन्सेफलाइटिस (जेई) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला स्वास्थ्य कार्यालय पर्सा के सूचना अधिकारी जयमोद ठाकुर के अनुसार 14 संदिग्ध मरीजों की जांच में 4 लोगों में जेई की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज की काठमांडू में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे मरीज का इलाज वीरगंज में जारी है। मामले सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बीते डेढ़ महीने में नेपालभर में जेई से 21 मरीजों की मौत हो चुकी है और 59 लोग संक्रमित हैं। मधेश प्रदेश में अब तक 19 मामले आए हैं, जिनमें 6 मरीजों की जान गई है। वर्ष 2024 में 23 लोगों की मौत (80 संक्रमित) हुई थी, जबकि पिछले साल 141 मामलों में 41 मरीजों की मौत (मृत्यु दर 23%) दर्ज की गई थी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार नेपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.