नई दिल्ली, जुलाई 28 -- अचानक मेडिकल खर्च, घर की मरम्मत या किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाए तो ज्यादातर लोग सबसे पहले पर्सनल लोन लेने का सोचते हैं। लेकिन अगर आपके पास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है, तो हो सकता है कि आपको महंगा पर्सनल लोन लेने की जरूरत ही न पड़े। कई बैंक एफडी के बदले भी लोन देते हैं, जिसकी ब्याज दर पर्सनल लोन से काफी कम होती है। हालांकि, हर किसी के लिए यही विकल्प सही हो, ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कि एफडी पर लोन और पर्सनल लोन में कौनसा विकल्प आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। जब पैसों की जरूरत अचानक पड़ती है, तो सही लोन चुनना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके पास फिक्स्ड डिपॉजिट है, तो आप उस पर लोन लेकर अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। वहीं, अगर एफडी नहीं है या आप अपनी सेविंग को छूना नहीं चाहते, तो पर्सनल लोन एक अच्छा विकल्प हो ...