रांची, मार्च 17 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थाना परिसर के सभागार में मंगलवार को सरहुल, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जरियागढ़, गोविन्दपुर और बरवादाग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना एवं जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईन्द ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी पर्वों को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिल-जुलकर मनाए गए त्योहार समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।बैठक में जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.