पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत, संवाददाता। होली पर्व को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी तैयारियां पूरी है। लगातार ओपीडी चलेगी और सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। वहीं रंग के लिए आपातकालीन सेवा जारी रहेगी। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। होली पर्व को लेकर लगातार छुट्टी की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद भी पर्व पर मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। प्राचार्य के निर्देश पर इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और वार्डों में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। संवेदनशील वार्डों में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। इसमें आंखों, त्वचा या अन्य शारीरिक समस्याओं की आशंका को देखते हुए नेत्र रोग, त्वचा रोग और सर्जरी विभाग को विशेष सतर्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.