चंदौली, फरवरी 28 -- चंदौली, संवाददाता। आगामी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस क्रम में कोतवाली पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर पर्व के दौरान आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ त्योहार मनाने, शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि होली पर अराजकतत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में उपद्रव करने या माहौल खराब कर...