दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में ईद, चैती छठ, रामनवमी एवं दुर्गा पूजा मनाने और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर शुक्रवार को जिला शांति समिति की बैठक की गई। इसमें डीएम ने निर्देश दिया कि सभी समितियां झांकियों की विषय-वस्तु एवं स्लोगन का स्वयं परीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की सामग्री से किसी समुदाय की भावना आहत न हो। सिविल सर्जन को सभी समितियों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अग्निशमन विभाग को सक्रिय रहने, पथ निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों एवं डीएमसीएच में मेडिकल टीम की तैनाती के साथ एंबुलेंस को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिये। नगर निगम और पीएचईडी को चिन्हित स्...