अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा। फ्रेंडली मैच में पाशा टाइगर ने हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन को 49 रनों से हराकर जीत दर्ज की। पर्व चौहान का शतक और नवीन भाटी की गेंदबाजी ने इस जीत में अहम योगदान दिया। पर्व चौहान को प्लेयर ऑफ-द-मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुवार को हापुड़ के जीएमएस मैदान पर हुए मैच में पाशा टाइगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पर्व चौहान ने 41 गेंदों में 104 रन की आतिशी पारी खेली। जिसमें छह छक्के और 13 चौके शामिल रहे। कप्तान रिजवान पाशा ने 34 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं सचिन पाल ने 19 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली। इनके अलावा राहुल गुर्जर ने सात गेंदों में 19 रन और सेंटी गुप्ता ने पांच गेंदों में 1...