लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला प्रशासन की ओर आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम सोमवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी मुखियाजनों से उपायुक्त ने विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिये।उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्यौहारों में भी अपने-अपने पंचायतों में आपसी सौहार्द्र की मिसाल प्रस्तुत करें। यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं और सभी अपना-अपना त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें। उनकी खुशियों में शामिल हों।अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में सभी मुखिया व वार्ड सदस्य नजर बनाये रखेंगे। कहीं भी किसी अप्रिय घटना की शंका होने व किसी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित जिला प्रशासन को सूचित करेंगे। छोटी घटना पर भी तुरंग संज्ञान लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...