कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा आगामी ईद, रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र को लेकर विशेष ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को सतर्क और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर तैनात रहकर कर्तव्य का निर्वहन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने और आम जनता में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.