गोपालगंज, सितम्बर 10 -- गोपालगंज, आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए बरौनी-ग्वालियर और मऊ-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है। अब दोनों ट्रेनों का परिचालन 29 नवंबर तक होगा। इससे पर्व-त्योहार के मौके पर कोलकाता और ग्वालियर समेत अन्य शहरों में रहने वाले प्रवासियों को घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार सीवान रूट से मऊ-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन का पहले से परिचालन हो रहा था। इसके आठ अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, छपरा रूट से बरौनी-ग्वालियर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का परिचालन रविवार और बुधवार को किया जा रहा था। अब इस ट्रेन के 18 अतिरिक्त फेरों को मंजूरी दी गई है। दोनों ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के च...