मुंगेर, मार्च 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। चैती दुर्गा-छठ और रामनवमी जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संभावित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को आरपीएफ यार्ड पोस्ट जमालपुर के इंस्पेक्टर राजीव नयन और रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष सर्च अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान संदिग्ध यात्रियों, नशाखुरानी गिरोह, शराब तस्करों और अन्य असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशन परिसर में माइकिंग की गई, जिसमें इंस्पेक्टर राजीव नयन ने स्वयं लोगों को सतर्क रहने की अपील की। वहीं पुलिस जवानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.