सहरसा, मार्च 25 -- सलखुआ। कोसी तटबंध के अंदर कनरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी एकता और सद्भाव के साथ मनाएं। रामनगर व धनुपुरा के भंवरी गांव में अलग-अलग बैठक कर प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया। मेला आयोजकों ने पुलिस से सहयोग की मांग की और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की बात कही। थानाध्यक्ष ने डीजे व अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.