उन्नाव, मार्च 19 -- बांगरमऊ। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम बृजमोहन शुक्ल ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएं और किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...