हजारीबाग, मार्च 18 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के कई गांवों की जानकारी लेने एवं अवलोकन करने के लिए अपने दल बल के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष कर ईद एवं रामनवमी त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बात की। साथ ही ग्रामीणों से उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा निर्देशों को अनुपालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्द वातावरण में पर्व संपन्न कराने के लिए प्रशासन आपको हर संभव मदद के लिए तैयार है। लेकिन विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों की प्रति सख्ती से निपटने के लिए प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी विधि व्यवस्था को भंग करने का प्रयास गांव में करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। सूचना देने वाले का नाम ...