जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर, संवाददाता। होली, रमजान तथा खाड़ी देशों में चल रहे घटनाक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर नागरिकों से शांति तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की मौजूदगी में शहर क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना कोतवाली सदर से शुरू होकर चहारसू, ओलंदगंज, शाही पुल होते हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट तक गया। अधिकारियों ने व्यापारियों तथा आम लोगों से संवाद कर त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गौराबादशाहपुर कस्बे में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.