उन्नाव, फरवरी 12 -- बांगरमऊ। महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के विख्यात नानामऊ गंगा तट परम्परागत रूप से स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ती रही है। साथ ही तट पर विशाल मेला भी आयोजित होता रहा है। इसी के मद्देनजर आगामी 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम बृजमोहन शुक्ल और सीओ संतोष कुमार सिंह तथा इंस्पेक्टर ने नानामऊ गंगा तट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों से नदी की गहराई के पहले बेरीकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। जबकि इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने हल्का पुलिस को स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए पर्व के दिन लगातार गश्त करते रहने और अराजक तत्वों पर निगाह रखने का सख्त निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.