रांची, फरवरी 25 -- कर्रा, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जरियागढ़ थाना परिसर स्थित सभा हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाएगा। जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईन्द ने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जिसे हर्षोल्लास और मेलमिलाप के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी पर जबरन रंग न डालें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.