बाराबंकी, अगस्त 21 -- बाराबंकी। जिले के बाजार में चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम उपभोक्ताओं और मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। 15 दिन के भीतर चीनी के दाम 20 रुपये बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। शहर की मंडी में चीनी का थोक भाव करीब 55 रुपये और फुटकर भाव बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गया है। लगातार खाद्य पदार्थों के दामों में हो रही बढ़ोतरी के बाद अब चीनी के बढ़े दामों ने आमजन के घरों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। चाय से लेकर मिठाईयों के दामों में इजाफा होने की आशंका ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। 15 दिन में बढ़ गए 20 रुपये किलो चीनी के दाम: जिले की गल्ली मण्डी के चीनी व्यापारी कहते हैं कि चीनी की आपूर्ति मांग के सापेक्ष कम हुई है। चीनी का भाव बढ़ने की सूचना पर मिठाई दुकानदार, होटल व चाय ठेले वालों ने चीनी खरीद कर स्टोर कर ल...