पर्व के दौरान विशेष ट्रेनों का 07 फेरी होगा परिचालन
समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल के द्वारा आगामी पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कोलकाता मधुबनी, सियालदह सीतामढ़ी एवं हावड़ा रक्सौल के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों के बीच प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन के कुल 07 फेरे निर्धारित हैं। इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से पर्व के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.