मधेपुरा, मार्च 27 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। भतनी थाना परिसर में बुधवार को चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में पूजा अर्चना एवं अन्य कार्यक्रम सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आपसी भाई चारे एवं सदभाव को बिगड़ने नहीं देना है और इसके लिए आम लोगों को पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की बात भी उन्होंने कही। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस हर चौक चौराहे एवं सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजार में सादे लिवास में भी तैनात रहेगी। रामनवमी पर्व के दौरान जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है और रुट चार्ट तैयार कर आयोजकों को पुलिस प्रशासन को सौंप देना होगा। डीजे बजाने पर पू...