अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- देवरिया बाजार। ईद, नवरात्र पर्व पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जहांगीरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे उपनिरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाए रखने में खलल न पड़े यह सभी सजग व संभ्रांत नागरिकों का कर्तव्य है, इसके लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना दी जाए। पर्व के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सतर्क है हर छोटी-बड़ी सूचनाओं व स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बैठक में सभासद शशिकांत दुबे मिंकी, बालगोविंद तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष व नामित सभासद रमेश चंद्र गुप्त, दुर्गेश गुप्त, रेहान बरकाती, बशीर खान, संजीव अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.