भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। जिले के नवागत एसपी अभिनव त्यागी ने रविवार की देर शाम पुलिस लाइन में मातहतों की बैठक ली। आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने पर बल दिया गया। एसपी ने कहा कि आगामी दिनों में ईद, नवरात्र, श्रीराम नवमी के पर्व पड़ रहे हैं। थाना/शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि छोटे-छोटे जमीनी एवं अन्य विवादों पर नजर रखें, इसके कारण कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है। लंबे समय से एक ही थानों पर जमे जवानों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल, तीनों सीओ, दस थानों के प्रभारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.