पर्वाधिराज पर्युषण पर्व: आठ से 15 तक दिगंबर जैन भवन में होगा आयोजन
रांची, सितम्बर 6 -- रांची। श्री जैन श्वेताम्बर साधुमार्गी संघ के तत्वावधान में जैन धर्म के पावन पर्व 'पर्वाधिराज पर्युषण' पर आठ से 15 सितंबर तक दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन सुबह प्रवचन, अल्पाहार, दोपहर में धर्मचर्चा और संध्या 6 बजे प्रतिक्रमण व स्वाध्याय आयोजित किया जाएगा। आराधना को सार्थक बनाने छत्तीसगढ़ से दो स्वाध्यायी बहनें- पुष्पाजी ओस्तवाल और ज्योतिजी ओस्तवाल सोमवार को रांची पहुंचेंगी। संघ सचिव उत्तम जैन और अध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि पर्युषण आत्मावलोकन, संयम और क्षमा का पर्व है। उन्होंने समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में समता युवा संघ और समता महिला मंडल का सहयोग रहेगा। यह भी पढ़ें- Firozabad News: सुहाग नगरी में दस दिन तक जैन मंदिरों में गूंजेंगे प्रवचन
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.