सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में निर्मित भव्य काशी नगरी मे मांगलिक कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस में प्रभु के तप कल्याणक महोत्सव परम पूज्य मुनिवर प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि भोजन न ग्रहण करना, पर्वत और वनों में विचरण करना तप नहीं हैं। तप से आशय उसे दिव्य आत्मिक शांति से है, जो शाश्वत होती है, जो आत्मा के स्वभाव में स्थित होने से प्राप्त होती है। रेलवे कॉलोनी मैदान पर आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने कर महाराज श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, मुख्य संयोजक राकेश जैन और भव्य जैन ने विशिष्ट अतिथियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और माल्यार्पण करते आभार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.