रुद्रपुर, मार्च 19 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पर्वतीय शक्ति कीर्तन मंडली की महिलाओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। गुरुवार को टैगोर नगर मार्ग से प्रारंभ हुई शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर तक पहुंची। सैकड़ों महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए माता रानी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वे भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर पहुंचने के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं हवन-पूजन किया। इसके पश्चात श्रद्धा स्वरूप माता के दरबार में 11 किलोग्राम का घंटा भेंट किया गया। इस दौरान गोदावरी पंत, शांति तिवारी, पुष्पा पंत, हंसी त्रिपाठी, मेघा नेगी, हेमा बिष्ट, आशा चंद, अंज...