हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच सोमवार को वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। होली महोत्सव के मौके पर कुमाऊंनी बैठकी होली और खड़ी होली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर-साधना लोहरिया साल मल्ला की महिला मंडली, गौरी माहेश्वरी समिति, सीएमटी डहरिया की महिला मंडली और मधुबन महिला समिति जज फार्म ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुमाऊं की खड़ी व बैठकी होली की पुरुष टोली के कृष्णानंद उपाध्याय, पीसी जोशी, पीएस मेहता, जगदीश चंद्र डालाकोटी सहित अन्य कलाकारों ने पारंपरिक होली गायन से समां बांध दिया। विशेष आकर्षण सुर-साधना समिति की ओर से प्रस्तुत बॉर्डर पर तैनात सैनिक की व्यथा पर आधारित नृत्य-नाटिका रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.