रांची, जनवरी 28 -- रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में आंध्र प्रदेश की पर्वतारोही व साइक्लिस्ट समीरा खान ने छात्राओं के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्यों पर ऊर्जा केंद्रित करने, छोटी बातों से विचलित न होने तथा सफलता के लिए एकाग्रता, अनुशासन और साहस अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा और आत्मविश्वास से बालिकाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन पर भी प्रकाश डाला। मौके पर उप प्राचार्या हनीत मुंजाल, श्रावणी सिन्हा मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.