पर्वतारोही पंकज के माता-पिता का सम्मान
अल्मोड़ा, मई 26 -- कुंवर भाकुनी,सोमेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने माउंटेन एवरेस्ट फतह करने पर ल्वेशाल गांव में सैनिक पंकज सिंह दोसाद के पिता पूर्व सैनिक केशर सिंह दोसाद व माता कमला दोसाद को फूल माला और शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उपलब्धि पर उन्हें मिष्ठान वितरण कर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेहरा, जिपं सदस्य कुंदन भंडारी, युकां विस अध्यक्ष भुवन दोसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम दोसाद, बहादुर दोसाद, राज कुमार दोसाद, दान सिंह, मुकेश जोशी, पूनम दोसाद, राजू पंत, नंदन सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- एनएसजी टीम ने फतह किया एवरेस्ट, 20 दिनों में शिखर तक पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.