बेगुसराय, मार्च 27 -- वीरपुर। पुलिस ने पर्रा गांव में छापेमारी कर 53 बोतल विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पर्रा निवासी नवीन सिंह की बांसवाड़ी में किसी ने विदेशी शराब छुपा कर रखा है। सत्यापन के लिए वहां छापेमारी की गई तो वहां 375 एमएल की 34 बोतल व 180 एमएल की 19 बोतल विदेशी शराब पाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.