बेगुसराय, जून 25 -- वीरपुर,निज संवाददाता। पर्रा गांव में बुधवार की रात 27 वर्षीय रूपेश कुमार ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। वह रामसेवक महतो का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था और गुरुवार की सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वे लोग परेशान हो गए। तब उन्होंने वेंटिलेशन से झांक कर कमरे में देखा तो उसका शव छत के हुक से लगे फंदे से झूल रहा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का स्पष्ट कारण कोई नहीं बता पा रहा था। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार व एसआई ऋषिकेश घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बाद में उसका शव फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम...