पलामू, सितम्बर 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पर्युषण पर्व के सातवें दिन मंगलवार को शहर के दिगंबर मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ उत्तम तप धर्म अनुष्ठान किया गया। जैन श्रद्धालुओं ने तप, संयम और त्याग के माध्यम से सांसारिक इच्छाओं एवं आसक्तियों से दूरी बनाकर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया। जैन धर्म में उत्तम तप को दशलक्षण धर्म के प्रमुख अंगों में एक माना गया है। इसका उद्देश्य कर्मों के बंधन को कम कर आत्मा को उसके वास्तविक व शुद्ध स्वरूप की ओर ले जाना है। अनुष्ठान के तहत कमल कुमार काशलीवाल ने सपरिवार भगवान महावीर का प्रथम कलशाभिषेक किया। अशोक कुमार एवं महेंद्र कुमार काशलीवाल ने सपरिवार शांतिधारा की। यह भी पढ़ें- अष्ट कर्मों के क्षय की कामना से मनाया गया धूप दशमी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को बताया गया कि तप का अर्थ केवल उपवास करना ...