पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है: विधायक
रामगढ़, जून 5 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है। शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, उपजाऊ भूमि और प्राकृतिक संसाधन मानव जीवन की आवश्यक जरूरतें हैं। उक्त बातें शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कटिया बस्ती स्थित पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कही। उन्होंने पर्यावरण जिला संयोजक भुनेश्वर ठाकुर और उनकी टीम की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि श्री ठाकुर की पहल पर क्षेत्र में हजारों पौध रोपण किया गया है और उसे संरक्षित किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन पर्यावरण जिला संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर ने की।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इसके उपरांत विधायक श्री चौधरी ने विभिन्न प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.